Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Oct, 2026 07:43 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह पक्का हो सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह पक्का हो सकता है। धन का निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित हो सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। युवा कुछ नया सीखने का मन बना सकते हैं। परिवार में आपके विवाह की बात चल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। प्रेमी आपसे अपने दिल की बात बोल सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। व्यापार में पुराने स्टॉक या सामान को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना पड़ सकता है। परिवार में किसी करीबी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। वाहन लेने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए दिनभर की भागदौड़ के बीच थोड़ा आराम जरूर करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालें जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से बढ़ सकता है। आज मसालेदार खाना खाने से बचें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में ग्राहकों की पसंद को समझकर काम करना फायदेमंद रहेगा। किसी पारिवारिक आयोजन की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए और मेहनत करने की ज़रूरत है। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए धन लाभ होने के योग बनते नज़र आ सकते हैं। विदेश जाने की सोच रहे हैं तो अवसर मिल सकता है। ऑफिस के काम में लापरवाही करने से बचें। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय निकल सकता है। व्यापारी किसी भी दस्तावेज़ को बिना पढ़े साइन न करें।
खानपान में लापरवाही करने से बचें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग काम की तलाश में हैं, उन्हें काम मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में फैसला आपके हक में आ सकता है। संतान किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकती है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत में गिरावट महसूस हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में किसी नई जगह या बाजार से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिन को यादगार बना सकती है। सेहत के लिए अपनी नींद का समय नियमित रखने की कोशिश करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। युवाओं का मन आध्यात्मिक कार्यों में लग सकता है। बिज़नेस में योजनाएं आपके अनुकूल काम कर सकती है। घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। समय पर सोने की कोशिश करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में घर के बड़ों की सलाह काम आ सकती है। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। बेफालतू की चीज़ों पर धन खर्च करने से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ